अयोध्या का अंतर्राष्ट्रीय मानक के मुताबिक हो रहा विकास : अपर पुलिस महानिदेशक यातायात अनुपमा कुलश्रेष्ठ

रामनगरी दौरे पर पहुंची अपर पुलिस महानिदेशक यातायात अनुपमा कुलश्रेष्ठ दर्शन पूजन और भ्रमण के दौरान मीडिया से मुखातिब हुई। 

अयोध्या का अंतर्राष्ट्रीय मानक के मुताबिक हो रहा विकास

👉अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रैफिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी

अयोध्या / Lucknow News Print। रामनगरी दौरे पर पहुंची अपर पुलिस महानिदेशक यातायात अनुपमा कुलश्रेष्ठ रविवार को दर्शन पूजन और भ्रमण के दौरान मीडिया से मुखातिब हुई। उन्होंने कहा कि अयोध्या का अंतर्राष्ट्रीय मानक के मुताबिक विकास हो रहा है। 


जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण चल रहा है और गर्भगृह में रामलला के विराजमान होने के बाद देश विदेश से भारी भीड़ आएगी। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रैफिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। 


इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी तथा अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके लिए पुख्ता योजना का खाका तैयार किया जा रहा है। 


एडीजी ने कहा कि जनवरी 2024 में राम मंदिर का लोकार्पण प्रस्तावित है। मंदिर निर्माण के दौरान दिन-प्रतिदिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद इसमें काफी इजाफा होने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो, उसके अनुसार यातायात योजना तैयार कराई जा रही है। 


अयोध्या के इर्द गिर्द रिंग रोड, विभिन्न परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है, इसको भी योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठककर यातायात व्यवस्था और भावी योजना पर विचार विमर्श किया है।


Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने