लखनऊ के कई इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली

बिजली विभाग की ओर से मरम्मत और सुधार कार्यों को लेकर लखनऊ के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

लखनऊ के कई इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली

  • दिन में सात घंटे रहेगी कटौती, एक लाख लोगों को आएगी समस्या
लखनऊ न्यूज प्रिंट : बिजली विभाग की ओर से मरम्मत और सुधार कार्यों को लेकर लखनऊ के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अलग-अलग समय पर की जाएगी। 

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

किन-किन इलाकों में होगी बिजली कटौती

विकास नगर उपकेंद्र से जुड़े गांधीनगर, रिंग रोड खुर्रमनगर चौराहा, खुर्रमनगर, पंतनगर, सेक्टर-आई में बिजली दिन में कटी रहेगी। जानकीपुरम उपकेंद्र के मडियांव गांव और सीता विहार में भी सात घंटे की कटौती होगी। वहीं, पुरनिया उपकेंद्र के अंतर्गत चंद्रलोक कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा, अहिबरनपुर उपकेंद्र के शंकरजीपुरम व पक्का पुल के आसपास के इलाकों के उपभोक्ता इस कटौती से प्रभावित होंगे।

यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने