Rain Alert : 24 घंटे के लखनऊ समेत 6 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत छह जिलों में अचानक तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। 

Rain Alert :24 घंटे के लखनऊ समेत 6 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

लखनऊ । मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत छह जिलों में अचानक तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। 34 जिलों में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। बारिश के दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, हरदोई और सीतापुर में अचानक तेज़ हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।

प्रतापगढ़, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, अयोध्या, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराईच, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, रामपुर, अलीगढ, बदांयू, बुलन्दशहर, संभल, हापुड, अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में अचानक तेज हवाओं और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी तेज हवाओं के साथ अचानक बारिश की संभावना है. बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है.

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी लखनऊ का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें|

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने