युवक और युवती ने वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या की

आलमनगर स्टेशन के पास जलालपुर रेलवे फाटक पर युवक और युवती ने वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।


लखनऊ :राजधानी में शनिवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आलमनगर स्टेशन के पास जलालपुर रेलवे फाटक पर युवक और युवती ने वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा दोपहर करीब 1:45 बजे हुआ। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नीलमथा निवासी सूर्यकांत (35) और अर्जुनगंज के शाहखेड़ा गांव की रहने वाली दीपाली (25) के रूप में हुई है। दोनों सदर इलाके में स्थित एक प्राइवेट ऑफिस में साथ काम करते थे। सूर्यकांत शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है।

दो घंटे तक ट्रैक के पास टहलते रहे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक-युवती घटना से करीब ढाई घंटे पहले से रेलवे फाटक के पास टहल रहे थे। जैसे ही वंदे भारत ट्रेन के आने का सिग्नल हुआ, दोनों अचानक ट्रैक पर चले गए और लेट गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और शोर मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन आ चुकी थी।

पहले से दर्ज थी युवती की गुमशुदगी
दीपाली 8 जनवरी को घर से ऑफिस के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसी दिन सुशांत गोल्फ सिटी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, तभी यह दुखद घटना सामने आई।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि दोनों एक ही ऑफिस में काम करते थे। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। युवती के पास से एक मोबाइल फोन मिला है, जबकि युवक के पास दो मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

आधार कार्ड पर गलत पता
जांच में सामने आया कि सूर्यकांत मूल रूप से नीलमथा का रहने वाला था, लेकिन आधार कार्ड पर उसने निशातगंज स्थित ससुराल का पता दर्ज करा रखा था। उसकी पत्नी सविता कांत सिलाई का काम करती हैं और बेटा कृष्णकांत स्कूल में पढ़ता है।

फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी लखनऊ का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें|

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने