Lucknow News : लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जानकीपुरम में निर्माणाधीन दुकानें कर दी सील

जानकीपुरम् में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने निर्माणाधीन दुकानें सील कर दी हैं । आरोप है कि ये दूकानें  बिना मानचित्र के आवासीय भू-उपयोग में बनाई जा रही थी।

Lucknow News :  लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जानकीपुरम में  निर्माणाधीन दुकानें कर दी सील
  लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जानकीपुरम में  निर्माणाधीन दुकानें कर दी सील

लखनऊ। जानकीपुरम् में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने निर्माणाधीन दुकानें सील कर दी हैं । आरोप हों कि ये दूकानें  बिना मानचित्र के आवासीय भू-उपयोग में बनाई जा रही थी।


 खबर है कि गुरुवार को उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जोन-5 अंतर्गत जानकीपुरम् में टीम ने अभियान चलाया था। सेक्टर-आई स्थित ग्राम खलीलाबाग में एक भवन में आवासीय भू-उपयोग पर बिना मानचित्र के कई दुकानों का मौके पर निर्माण होता पाया, जो रामावती व अन्य द्वारा कराया जा रहा था। जोनल अधिकारी श्रद्धा चौधरी ने बताया कि निर्माण संबंधित मानचित्र एलडीए से स्वीकृत नहीं था न किसी तरह के साक्ष्य भी दिखाए गए। 


यह मामला विहित न्यायालय में था ,इसके बाद भी चोरी-छिपे निर्माण किया जाता रहा। न्यायालय के आदेश पर सहायक अभियंता एनएन चौबे व राजीव कुमार श्रीवास्तव ने प्राधिकरण व स्थानीय पुलिस के साथ दुकानें सील कर दीं।


Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने