संगठन के बल पर संविदा मजदूरों को मिलेगा अधिकार: प्रदेश अध्यक्ष कमला तिवारी

उप्र विद्युत संविदा मजूदर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमला तिवारी का सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र पर संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत समारोह किया।

संगठन के बल पर संविदा मजदूरों को मिलेगा अधिकार: प्रदेश अध्यक्ष कमला तिवारी

फोटो: विद्युत मजदूर संविदा संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमला तिवारी का स्वागत करते संगठन के पदाधिकारी

चन्दौली। उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा मजूदर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमला तिवारी का बुधवार को सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र पर संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत समारोह किया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन पर चर्चा किया गया। अंत में संविदा मजदूरों की समस्या को लेकर अधीशासी अभियंता से मिलकर अवगत कराया गया।

विद्युत संविदा मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने कम्प्यूटर आपरेटर, लाइन मैन, एसएसओ का फरवरी 2023 से मानदेय का बकाया भुगतान नही होने पर नाराजगी जताया। इसके साथ ही संविदा मजूदरों को सुरक्षा,ईपीएफ एवं ईएसआई शुरू नही होने की जानकारी दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमला तिवारी ने कहा कि संगठन के बल पर संविदा मजदूरों के हक और अधिकार मिल पायेगा। 

इसके लिये सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। अंत में संविदा मजूदरों की समस्या को लेकर अधीशासी अभियंता राजन कुमार से मिलकर अवगत कराते हुए निस्तारण कराने की मांग उठाया। एक्सीईएन ने हर संभव सहयोग का भरोशा दिया। 

इस मौके पर पूर्वांचल अध्यक्ष संजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू अम्बेडकर, ज्योति रावत, चन्द्र प्रकाश पांडेय, राजकुमार, विनय तिवारी, राधेश्याम, आलोक, गुलाब, राजेश विश्वकर्मा, गिरिश, बजरंगी, मुकेश, अशोक, अब्दुल रहमान, शिवमूरत सहित अन्य मौजूद रहे

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने