शैक्षणिक भ्रमण के लिये शिक्षक और छात्रों की टीम रवाना

 प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर भौगोलिक अध्ययन यात्रा को रवाना किया।

 शैक्षणिक भ्रमण के लिये  टीम को रवाना करते हुए प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय

चंदौली।  सकलडीहा पीजी कॉलेज से बुधवार को स्नातकोत्तर भूगोल विषय के छात्रों का भौगोलिक अध्ययन के लिये शिक्षकों के साथ छात्रों की टीम रवाना हुई। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर भौगोलिक अध्ययन यात्रा को रवाना किया।

छात्रों का भौगोलिक यात्रा  चित्रकूट धाम से भारत के पौराणिक धर्म स्थली उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के स्कंध पार्श्व के बीच पयश्वनी मां मंदाकिनी के पावन तट के भौगोलिक स्थल का ज्ञानार्जन करेंगा। 

प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा की महत्व को भौगोलिक ज्ञान मजबूत बनाता है। हर छात्र को अपने देश की पौराणिक ज्ञान अध्ययन करना जरूरी है। अंत में छात्रों की अध्ययन टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस मौके पर प्रोफेसर उदय शंकर झा, दयाशंकर सिंह यादव भूगोल विभाग अध्यक्ष, संदीप कुमार सिंह,आलोक सिंह, भौगोलिक अध्ययन यात्रा निदेशक डॉ अभय कुमार वर्मा ,सह निदेशक डॉ विकास कुमार जयसवाल यात्रा दल के साथ प्रस्थान किया।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने