अयोध्या जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड फिर से शुरू

जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट के सेवानिवृत्ति होने के बाद से ठप पड़ा था, अल्ट्रासाउंड केंद्र फिर से शुरू हो गया। रेडियोलॉजिस्ट अजय चौधरी ने पदभार ग्रहण कर लिया है।

अयोध्या जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड फिर से शुरू
अल्ट्रसाउंड करते चिकित्सक

By- Sonu Chaudhary/ अयोध्या। जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट के सेवानिवृत्ति होने के बाद से ठप पड़ा था, अल्ट्रासाउंड केंद्र फिर से शुरू हो गया। रेडियोलॉजिस्ट अजय चौधरी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार से अल्ट्रासांउड केंद्र को शुरू कर दिया गया और लगभग 45 अल्ट्रासाउंड  किया गया। 


 गौरतलब है कि जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट विष्णुकांत ओझा 30 नवम्बर 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे। रेडियोलॉजिस्ट की सेवानिवृत्ति के बाद जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी की तैनाती न किए जाने के चलते अल्ट्रासांउड जांच संबंधी कार्य ठप हो गया था। विशेष परिस्थितियों में अल्ट्रासाउंड से संबंधित मरीजों को क्षेत्रीय निदान केंद्र भेजा जा रहा था, जिसके चलते आरडीसी स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भार इतना बढ़ गया था।  

अयोध्या जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड फिर से शुरू
अयोध्या जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड फिर से शुरू

इस वजह से मरीजों को परीक्षण के लिए एक माह से लेकर डेढ़ माह तक का समय दिया जाने लगा। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुमारगंज के देवगांव 50 शैय्या अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर अजय चौधरी को जिला अस्पताल तैनात किया है। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट ने पदभार ग्रहण किया है। 30 नवंबर को यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट के रिटायरमेंट के चलते अल्ट्रासाउंड जांच बंद हो गई थी।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने