नगर निगम के निरंकुश प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने की पत्रकार का मोबाइल छिनने की कोशिश

 छोटे दुकानदारों का शोषण करते हुए उनके साथ अभद्रता करने वाले नगर निगम के प्रवर्तन दल के कारिंदों का बड़ा कारनामा सामने आया है। 

नगर निगम के निरंकुश प्रवर्तन दल के आधिकरियो ने की पत्रकार का मोबाइल छिनने की कोशिश

👉पालीथीन चेकिंग के नाम पर आये दिन दुकानदारों का हो रहा शोष

अयोध्या। पालीथीन के नाम पर वर्षो से स्थानीय छोटे दुकानदारों का शोषण करते हुए उनके साथ अभद्रता करने वाले नगर निगम के प्रवर्तन दल के कारिंदों का बड़ा कारनामा सामने आया है।

 प्रवर्तन दल के बेअन्दाज बेलागम निरंकुश आधिकरियो ने मंगलवार को नाका मंडी पर दुकानदार के साथ अभद्रता की खबर कवर करने वाले पत्रकार के साथ सिर्फ अभद्रता ही नही की बल्कि वीडियो न बन सके इसलिए पत्रकार की मोबाइल भी छीनने की कोशिश की जिसका वायरल विडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रवर्तन दल के निरंकुश आधिकरियो ने वीडियो बनाने पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाने की धमकी दिया है।

बात दे कि नगर निगम का प्रवर्तन दल अपने गठन के बाद से ही अपने कारनामो के लिए कुख्यात हो चुका है। वैसे नगर निगम की ओर से इनका मूल कार्य शहर में सड़कों के किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटवाने का था लेकिन इन्होंने उसे भूलकर सिर्फ ठेला खोमचा लगाकर सब्जी फल खाने पीने की चीज बेचने वालों को अपना कोप भाजन बनाना शुरू कर दिया। धर्म नगरी अयोध्या से लेकर सिटी अयोध्या में अक्सर इनके बेअंदाजी का कारनामा सुनने को मिलता रहता है। 

मंगलवार को भी जब यह टीम नाका मंडी पहुंची तो दुकानदारो को पालीथिन उपयोग करने के नाम पर अभद्रता डराना धमकाना शुरू किया तो लोगो ने विरोध किया। मामला बढ़ता देख कुछ लोगो ने इसकी सूचना पत्रकारो को दी। स्थानीय एक पत्रकार ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घटना की वीडियो बनाना शुरू किया तो प्रवर्तन दल के लोग भड़क गए और वीडियो बनाने से रोकने लगे और मोबाइल छिनने लगे। 

पत्रकार ने उक्त मामले की शिकायत महापौर व नगर आयुक्त से की है। प्रवर्तन दल के लोगो अपनी हरकतों के चलते नए महापौर की छवि को अभी से खराब करने में जुट गए है। अगर उनकी हरकतों पर अंकुश न लगा तो इससे निगम की छवि को गहरा नुकसान पहुंचेगा।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने