Crime : 14 दिनों से लापता शोएब अली उर्फ राजा बाबू का शव गोमती नदी में उतराता हुआ मिला

मुसाहबगंज से 14 दिनों से लापता शोएब अली उर्फ राजा बाबू (25) का बुधवार देर शाम गोमती नदी में शव उतराता हुआ मिला है।

 शोएब अली उर्फ राजा बाबू का शव गोमती नदी में उतराता हुआ मिला

लखनऊ । राजधानी के ठाकुरगंज थानाअंतर्गत मुसाहबगंज से 14 दिनों से लापता शोएब अली उर्फ राजा बाबू (25) का बुधवार देर शाम गोमती नदी में शव उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर इसकी सूचना परिजनों को दे दी है। 

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या का करके शव को घैला पुल के समीप फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हॉउस के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि मुसाहबगंज निवासी शोएब अली उर्फ राजा बाबू (25) प्लम्बर का एक कारीगर था। मां जहांआरा ने बताया कि 17 मई की रात करीब नौ बजे शोएब चौराहे की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकला हुआ था।

 इसके बाद फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने शोएब की काफी खोजबीन की थी , लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अगले दिन परिजनों ने ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मां जहांआरा ने बताया कि बुधवार दोपहर घैला पुल से लोगों ने शोएब के शव को पानी में उतराता देखा । उसके बाद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। फिर मृतक की शिनाख्त शोएब अली के नाम हुयी । मड़ियांव प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है और पानी से उसका शरीर फूल चुका था। 

वहीं दूसरी ओर परिजनों ने शोएब अली हत्या कर शव को गोमती नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक नशे का आदी भी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही खुलासा ही पायेगा। 

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने