पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद 26 वीं पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद के 26 वीं पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद 26 में पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

चंदौली | अलीनगर तिराहे पर स्थित संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद के 26वी पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने इनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम किया। वहीं इनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीबों, किसानों,मजदूरों के मसीहा के रूप में इनकी पहचान आज भी बनी हुई है।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चकिया तिराहे पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद के प्रतिमा पर सपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर 26 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया। 

इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि इन्होंने जनता के हित में अपने कार्यकाल में तमाम ऐतिहासिक कार्य किया है। जिसके बदौलत मुगलसराय में निर्दल विधायक के रुप में जनता ने सुनकर सदन भेजने का काम किया था। इन्होंने सर्व समाज के हित में तमाम कार्य किया है। जिन के पद चिन्हों पर आज हम लोगों को चलने की जरूरत है। 

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में इन्होंने देश की सेवा करने का काम किया था। इसके साथ ही मुगलसराय में जनता के हित व दुख दर्द में शामिल होकर इनकी लड़ाई लड़ने का काम किया है। ऐसे महान पुरुष हमारे समाज में हमेशा ना रहते हुए भी जीवित हैं। ऐसे लोगों से हम लोगों को सीख लेकर अपने जीवन में इनके विचारों को उतारने की जरूरत है। 

इस मौके पर स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, महिला जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल, किसान नेता केदार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष बलिराम यादव, संतोष यादव, चंद्रशेखर यादव, चंद्रभानु यादव,प्रेमनाथ तिवारी,राजकुमार जायसवाल,मुसाफिर चौहान, रमेश यादव,महेंद्र सिंह,सुभाष यादव,गंगाराम यादव,रवि शंकर यादव,समीम मिल्की,रामजन्म यादव, मंगल कवि, सुभाष यादव,महेंद्र माही, अमित खरवार, वकार अहमद बल्ला, राजकुमार पप्पू सहित तमाम लोग शामिल रहे।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने