लखनऊ में बुजुर्ग दंपति के घर में लूटपाट करने वाले बारह घंटे में गिरफ्तार , लुटे हुए सामान सीतापुर से बरामद

लखनऊ पश्चिमी जोन और थाना ठाकुरगंज की पुलिस ने महज बारह घंटे के भीतर लुटेरों को सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया |

 लखनऊ में बुजुर्ग दंपति के घर में लूटपाट करने वाले बारह घंटे में गिरफ्तार

👉घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 -25 हजार का इनाम घोषित 

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को थाना ठाकुरगंज इलाके के बाबा बालक दास पुरम में एक बुजुर्ग दंपति के घर में तीन लुटेरों ने लूटपाट किया।  लुटेरों ने दंपति के गर्दन पर चाकू रखकर सोने के आभूषण, पंद्रह हजार रुपये और दो मोबाइल लूट कर ले गए। इस मामले में लखनऊ पश्चिमी जोन और थाना ठाकुरगंज की पुलिस ने महज बारह घंटे के भीतर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। और तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जांच में तीनो आरोपी को एक ऑटो से भागते हुए नजर आए। 

फिर पश्चिम सर्विलांस की टीम ने लगातार ऑटो के नंबर को ट्रेस लरते रहे । फिर इनकी   लोकेशन सीतापुर जिले किलने लगा। इसके बाद पुलिस की टीम लखनऊ से सीतापुर पहुंची और तीनों आरोपियों जहीर, सर्वेश और गुलफाम को ऑटो समेत गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी। वहीं उनके पास से लूटी हुई तीन अंगूठी, कैश और जिस चाकू से दंपति के गले पर धमकाया था वह भी बरामद हुआ। 

डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि ये तीनों आरोपी सीतापुर के ही रहने वाले हैं। इस वारदात में शामिल एक और अभियुक्त कलाम है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस बराबर दबिश दे रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 -25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

... और भी पढ़ें खबरें  :- 

👉Basti Crime News : दुष्कर्म के बाद किशोरी की मौत, दोस्त गिरफ्तार

👉लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एस बी शिरडकर लंबी छुट्टी पर ,पीयूष मोर्डिया को मिला अतिरिक्त चार्ज 

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

और नया पुराने