लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एस बी शिरडकर लंबी छुट्टी पर ,पीयूष मोर्डिया को मिला अतिरिक्त चार्ज

राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एस बी शिरडकर लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। इस वजह से उनकी जगह एडीजी जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे ।

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एस बी शिरडकर लंबी छुट्टी पर ,पीयूष मोर्डिया को मिला अतिरिक्त चार्ज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एस बी शिरडकर लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। इस वजह से उनकी जगह एडीजी जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। फिलहाल, पुलिस कमिश्नर के छुट्टी पर जाने की साफ वजह सामने नहीं आ रही है। 

जबकि कमिश्नर ऑफिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कमिश्नर पांच दिन के रूटीन छुट्टी पर जा रहे हैं, ऐसे में लंबी छुट्टी जैसी बात कैसे चर्चा में आ गयी है।

बताया जाता है कि लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एस बी शिरडकर लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में उनकी जगह अब एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया को अतिरिक्त प्रभार सौंप गया है। पीयूष मोर्डिया इसके पहले भी लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर का कार्यभार देख चुके हैं। 

बता दें कि निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद यूपी के पुलिस महकमे में लगातार तबादले आये दिन हो रहे हैं। सिपाही से लेकर बड़े पुलिस अफसरों को इधर से उधर ट्रांसफर जारी है। खबर है आज भी मंगलवार को सैकड़ों पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किये गए हैं।

... और भी पढ़ें खबरें  :- 

👉Basti Crime News : दुष्कर्म के बाद किशोरी की मौत, दोस्त गिरफ्तार

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

और नया पुराने