सावन मेले में श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं इसको लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

DM ने कलेक्ट्रेट, बस अड्डा से पोस्ट आफिस चौराहा से जिला चिकित्सालय से रिकाबगंज होते हुये नियावां चौराहा आदि का पैदल भ्रमण कर रामपथ के कार्यो की प्रगति का जायजा लिया |
सावन मेले में श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं इसको लेकर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अयोध्या। योगी सरकार का प्रयास है कि सावन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिले इसको लेकर जिलाधिकारी  नितीश कुमार ने रामपथ सहादतगंज से नयाघाट, भक्ति पथ श्रृंगार हाट से जन्मभूमि पथ, जन्मभूमि पथ सुग्रीव किला से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के साथ स्थलीय निरीक्षण कर उक्त पथों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण सम्बंधी कार्यो की प्रगति तथा आगामी श्रावण झूला के दौरान आने वाले श्रद्वालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट से बस अड्डा से पोस्ट आफिस चौराहा से जिला चिकित्सालय से रिकाबगंज होते हुये नियावां चौराहा आदि का पैदल भ्रमण कर रामपथ के कार्यो की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान निकलने वाले मलबे को तत्काल हटवाते रहने के निर्देश दिये, जिससे जन सामान्य को आवागमन हेतु अधिक से अधिक जगह मिल सकें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने रामपथ के निर्माण कार्य में मजदूरों की संख्या को और बढ़ाने तथा तीव्र गति से कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मार्ग के निर्धारित चौड़ाई से अधिक भूमि जहां पर उपलब्ध है उसका उपयोग योजनाबद्व तरीके से किया जाये, मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार के निर्माण को मार्ग के अंतिम छोर पर ही किया जाय। विद्युत पोलों व ट्रांसफार्मर को भी मार्ग के अंतिम किनारे पर जहां खाली जगह हो वहां लगाया जाय जिससे मार्ग के किनारे अधिक से अधिक पब्लिक स्पेश उपलब्ध हों।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय खुल गये है यह सुनिश्चित किया जाय कि कहीं पर असुरक्षित ढंग से कार्य न हों। मैनहोल को प्राथमिकता पर क्लोज किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि मार्ग की निर्धारित चौड़ाई में कोई छज्जा या सीढ़ी न निकालने पाये।

तदोपरांत जिलाधिकारी ने टेढ़ीबाजार से हनुमानगढ़ी तथा हनुमानगढ़ी से दशरथ महल सहित आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर मार्गो के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण सम्बंधी कार्यो का जायजा लिया।

राम पथ का 35 प्रतिशत कार्य पूर्ण

अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-3 ने बताया कि राम पथ का 35 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रामपथ में 21 किमी0 डक्ट, 8 किमी0 स्टार्मवाटर, 04 किमी0 वाटर पाइप लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया तथा सीवर लाइन का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण है। 


जिलाधिकारी ने शेष कार्यो को पर्याप्त मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाकर तीव्र गति से कराने तथा अपेक्षित समय के अंदर समस्त कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, सहित सम्बंधित ठेकेदार व सम्बंधित सहायक अभियन्ता भी उपस्थित रहे।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने