'मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओगी तो गणित में मिलेंगे अच्छे नंबर ; शिक्षक ने 14 साल की बच्ची का किया शोषण

स्कूल में गणित पढ़ाने वाले भास्कर मिश्रा ने 14 वर्षीय किशोरी को यह धमकी दी है। आरोपित भास्कर मिश्रा को राजधानी की लोकल पारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



लखनऊ / Lucknow News Print  | मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओगी  तो गणित में अच्छे नंबरमिलजायेंगे ।अगर  तुम मना करोगे तो अपने परिवार से हाथ धो डालोगी । स्कूल में गणित पढ़ाने वाले भास्कर मिश्रा ने 14 वर्षीय किशोरी को यह धमकी दी है। आरोपित भास्कर मिश्रा को राजधानी की लोकल पारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी की मां ने बताया कि भास्कर मिश्रा ने उनकी बेटी को गणित में अच्छे अंक लाने और दिलाने के लिए फोन किया था। स्कूल में भी  किशोरी से अश्लील व्यवहार करता था। विरोध करने पर हत्या की धमकी देता था।

बीते आठ अगस्त को आरोपित ने किशोरी को स्कूल की लैब में ले जाकर उसके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की। किशोरी आरोपित के चंगुल से बचकर घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। तब से किशोरी सदमे में है। किशोरी की मां ने पारा कोतवाली में शिकायत की है। पश्चिमी एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपित शिक्षक गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल में डाला गया है।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने