लखनऊः भाजपा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी, कई होंगे कार्यक्रम

 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

लखनऊः भाजपा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी, कई होंगे कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया है। 


उनका कहना था कि भारत के इतिहास में आज का दिन दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज में घृणा और हिंसा फैल गई। भारत में हुए संघर्षों और बलिदानों का दिन है। इस दिन लाखों लोग अपने घरों से भाग गए। उनसे दुर्व्यवहार हुआ था।


रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के सभी संगठनात्मक 98 जिलों में पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश की विभाजन में विस्थापित तथा शहीद हुए देशवासियों की स्मृति में मौन जुलूस निकाले जाएंगे। इस दौरान गोष्ठियां और अन्य कार्यक्रम होंगे।


भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि विभाजन को एक सबक के रूप में लेना चाहिए ताकि भारत "अतीत की गलतियों" को न दोहराए और देश को तुष्टीकरण का रास्ता न अपनाए, खासकर अब जब पड़ोस में अस्थिरता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। पार्टी जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शनियों में चित्रों, अभिलेखों और चलचित्रों के माध्यम से देश के विभाजन की त्रासदी को लोगों के बीच प्रदर्शित करेगी।

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने