लखनऊ में बोले अरुण राजभर - सपा का सूपड़ा साफ करेगा भाजपा-सुभासपा गठबंधन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरुण राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-सुभासपा गठबंधन सपा का सूपड़ा साफ करेगा।

लखनऊ में बोले अरुण राजभर - सपा का सूपड़ा साफ करेगा भाजपा-सुभासपा गठबंधन

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरुण राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-सुभासपा गठबंधन सपा का सूपड़ा साफ करेगा। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सपा, बसपा, कांग्रेस व आप के कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद राजभर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चुनाव में सपा का अहंकार और घमंड ऐसे ही बना रहा तो भविष्य में अखिलेश यादव कभी सरकार नहीं बना पाएंगे। जब से हमारा गठबंधन भाजपा से हुआ है उत्तर प्रदेश की राजनीति में साफ परिवर्तन दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सुभासपा ऐसी पार्टी है जो सभी जाति व धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करती है।

इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मध्यांचल अमरमणि कश्यप के नेतृत्व में मनीष मिश्रा, सौरभ कनौजिया, अजय सिंह वर्मा, संतोष कुमार अर्कवंशी, सचिन कुमार मौर्य, डॉ शफीक अहमद, श्रवण कुमार मिश्रा, आशीष सिंह, राहुल तिवारी, जसवंत सिंह यादव, उदय भान, रामायण तिवारी, सच्चिदानंद मिश्रा, सुरेश सिंह, विशाल पांडेय, विकास तिवारी, विमल, नीरज सिंह यादव, कृष्ण भागर्व, सौरभ शुक्ला, इन्द्रभान, संजय शुक्ला, प्रशांत सिंह, अखिन्द्र सिंह, आदर्श त्रिपाठी, सौरभ कनौजिया, अजय कनौजिया, सुरेश सिंह, आशुतोष मिश्रा, विनय मिश्रा, हर्ष गुप्ता, कृष्णा सोनी, आकाश सोनी, अजय मिश्रा, अनुराग चतुर्वेदी, एके शुक्ला, अजय वर्मा, ब्रम्हदेव ओझा, अशोक सिंह, अजय सिंह वर्मा, जगजीवन सिंह अर्कवंशी, राजीव सिंह अर्कवंशी आदि शामिल हुए।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

और नया पुराने