प्रेस स्वतंत्रता को खत्म करने पर तुली योगी सरकार : दारापुरी

योगी सरकार ने मीडिया माध्यमों की 'नकारात्मक' खबरों की जांच करने का जो आदेश दिया है उससे स्पष्ट है कि “योगी सरकार प्रेस स्वतंत्रता को खत्म करने पर तुली है तथा आईपीएफ लगाए गए इन प्रतिबंधों का विरोध करेगी” 

इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एस आर दारापुरी

👉प्रेस पर लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध करेगी आईपीएफ

लखनऊ | योगी सरकार ने मीडिया माध्यमों की 'नकारात्मक' खबरों की जांच करने का जो आदेश दिया है उससे स्पष्ट है कि “योगी सरकार प्रेस स्वतंत्रता को खत्म करने पर तुली है तथा आईपीएफ लगाए गए इन प्रतिबंधों का विरोध करेगी”- 

यह बात आज आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एस आर दारापुरी ने प्रेस को जारी बयान में कही है। उन्होंने आगे कहा है कि योगी सरकार इस आदेश के माध्यम से मीडिया को नियंत्रित करने तथा लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म करने की कोशिश कर रही है। यह ज्ञातव्य है की योगी सरकार पर पहले भी पत्रकारों पर मुकदमों और आपराधिक कार्रवाही द्वारा मीडिया की स्वतंत्रता को दबाने का आरोप लगाया जाता रहा है।



2022 में पत्रकारों पर हमले के खिलाफ समिति द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि “जब से योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मुखिया के रूप में पदभार संभाला है, कम से कम 48 पत्रकारों पर शारीरिक हमला किया गया है और 66 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है या गिरफ्तार किया गया है। “


यह उल्लेखनीय है कि 2020 में, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रेस की स्वतंत्रता में गिरावट के मुद्दे को संबोधित करने और राज्य में पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। उन्होंने आगे कहा था कि राज्य में काम करने वाले पत्रकारों को "अधिकारियों द्वारा डराने-धमकाने (और) उत्पीड़न के बाध्यकारी मामले" सामने आए हैं। ईजीआई ने ऐसे आधा दर्जन मामलों को सूचीबद्ध करते हुए कहा, "उनमें से कई को गलत आरोपों पर अनुचित तरीके से गिरफ्तार किया गया है।"


अतः आल इंडिया पीपुल्स फ्रन्ट योगी सरकार ने मीडिया माध्यमों की 'नकारात्मक' खबरों की जांच करने का जो आदेश दिया है, उसका विरोध करती है तथा प्रेस की स्वतंत्रता बचाने के लिए सभी लोकतान्त्रिक ताकतों के लामबंद होने का आवाहन करती है।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने