पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, अधिकारियों के कलाई पर छात्राओं ने बाँधी राखी

रक्षा बन्धन के अवसर पर पुलिस लाईन, चन्दौली परिसर में रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के पीड़िताओ, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया |

पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, अधिकारियों के कलाई पर छात्राओं ने बाँधी राखी

👉केंद्र और राज्य सरकार मातृ शक्ति के लिए सुरक्षा, सशक्तिकरण, स्वावलंबन के ओर तेजी से कर रही कार्य


चंदौली। रक्षा बन्धन के अवसर पर पुलिस लाईन, चन्दौली परिसर में रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के पीड़िताओ, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना  (कोविड-19) के लाभार्थियों को लैपटाप वितरण के साथ रक्षा सूत्र बन्धन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 


पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, अधिकारियों के कलाई पर छात्राओं ने बाँधी राखी

      रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजनान्तर्गत 21 पीड़िताओ के साथ रक्षा बन्धन व क्षतिपूर्ति सहायता धनराशि की स्वीकृति प्रमाण पत्र के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अन्तर्गत कक्षा 10वीं व 12 वीं की मेधावी 13 छात्राओं को रू0 5,000/- की धनराशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया, इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना  (कोविड-19) के लाभार्थियों को लैपटाप वितरण के साथ रक्षा सूत्र बन्धन कार्यक्रम किया गया, जिसमें 04 बालिकाओ तथा 01 बालक को लैपटाप वितरण वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारीगणों के  साथ सभी बालिकाओ तथा अभिभावक ने रक्षा बन्धन उत्सव मनाया।


       जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने कहा केंद्र और राज्य सरकार मातृ शक्ति के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह का संचालित किया जा रहा है। महिलाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो अधिकारियों को अवगत करा सकते हैं उनके समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता में है। 

पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, अधिकारियों के कलाई पर छात्राओं ने बाँधी राखी


कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधिगण तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़िताओं का फालोअप के साथ-साथ उनसे फीड बैक लिया गया तथा विभिन्न स्तरो पर उनके उत्थान हेतु हर सम्भव प्रयास करने का बचन दिया गया।

        कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक चकिया श्री कैलाश खरवार, मा0 विधायक पं0दी0द0उपा0 नगर श्री रमेश जायसवाल, मा0 विधायक सैयदराजा श्री सुशील सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार, मा0 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री छत्रबली सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री सुखराम भारती, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाईन, श्री आशुतोष, क्षेत्राधिकारी सदर श्री रामवीर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री प्रभात कुमार तथा पुलिस विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Purvanchali

Author Profile: मैं Harvansh Purvanchali, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 9453723606/Call - +91-6393593776

और नया पुराने