लखनऊ: पारा से राजाजीपुरम जाना हो जाएगा आसान, 175.73 करोड़ से बनेगा रेल ओवर ब्रिज

लखनऊ के पारा,राजाजीपुरम,जलालपुर,लक्ष्मण विहार के 3 लाख की आबादी वाले निवासियों के लिए एक अच्छी व राहत वाली खबर मिल रही है। 
लखनऊ: पारा से राजाजीपुरम जाना हो जाएगा  आसान, 175.73 करोड़ से बनेगा रेल ओवर ब्रिज

लखनऊ।राजधानी के पारा,राजाजीपुरम,जलालपुर,लक्ष्मण विहार के 3 लाख की आबादी वाले निवासियों के लिए एक अच्छी व राहत वाली खबर मिल रही है। आने वाले सालों में यहां के निवासियों का आवागमन सुगम बनाया जायेगा होगा । पारा से जलालपुर रेलवे फाटक होते हुये राजाजीपुरम जाना आसान हो जाएगा 

रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि लक्ष्मण विहार पारा रोड पर किमी 17.372 पर रेलवे क्रासिंग संख्या 8 स्पेशल 2/टी पर दो लेन का रेल उपरिगामी सेतु निर्माण को स्वीकृति दे दी है। इसकी कुल लागत 175.73 करोड़ आएगा और इसकी लम्बाई 859.16 मीटर होगी।

दरअसल , राजाजीपुरम से पारा आने-जाने वाले हजारों वाहनों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । अब नया रेल ओवरब्रिज बनने से रास्ता अत्यधिक सुविधा हो जायेगा  क्योंकि इस रेल क्रासिंग से लखनऊ-मुरादाबाद रूट और आलमनगर-उतरेठिया रूट, पर ट्रेनों का संचालन होता है। ट्रेनों का आवागमन अत्यधिक होने के कारण यह रेलवे क्रासिंग प्रायः बन्द ही रहता है।

अब नये रेलवे उपरिगामी सेतु के बनने से जहां स्थानीय निवासियों, छात्र-छात्राओं को जाम की समस्या से काफी निजात मिल जायेगी वहीं प्रदूषण में कमी, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा, समय और ईंधन की भी बचत होगी इस इलाके की तकरीबन 3 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। इसका निर्माण रेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार की 50-50 सहभागिता से होने वाला है ।राज्य सरकार ने सहभागिता के लिए अपनी सहमति दे दी है।

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने दशकों से लम्बित इस प्रस्ताव का तकनीकि हल निकालते हुए उत्तर रेलवे और राज्य सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था जिसे रेल मंत्रालय भारत सरकार ने 11 सितंबर को उत्तर रेलवे के सप्लीमेन्ट्र अम्ब्रेरेला योजना के तहत स्वीकृत किया है।


🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने