Lucknow News : युवक ने अपने करने के बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया

 Crime News:यूपी की राजधानी में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की निर्मम  हत्या कर दी है। हत्यारोपी युवक ने अपने साथी को बुरी तरह से मार डाला, फिर शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसमें आग लगा दी।


लखनऊ | राजधानी में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। मामला यह रहा कि शराब पीते हुए दोस्त को मार डाला और फिर शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया । आरोपी ने मृत दोस्त के पैसे भी लूट लिए। आरोपी दुर्गेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने बताया कि मृतक सनी (32) बैंक में एक लाख रुपये जमा कराने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया था। उसकी बाइक गांव के पास मिली, इसके बाद शिकायत पुलिस में दी गई। पुलिस ने देर रात बिजनोर रोड पर मृतक सनी का अधजला शव जंगल से मिला। 

पुलिस ने बताया कि सनी और आरोपी दुर्गेश 9 अगस्त को अपने घर से बाहर चले गए थे और दोनों पूरे दिन एक साथ रहे। उस समय, सनी ने सड़क किनारे एक होटल पर खाना खाया और मोबाइल फोन भी खरीदा।

पैसों के लिए मित्र की हत्या

बतातें हैं कि दोनों ने जंगल में जाकर शराब पी। बाद में दुर्गेश ने सनी को ईंट से मारकर मार डाला और बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर को जला डाला। बाद में वह मौके से पैसे लेकर भाग गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्गेश को मृतक की पहचान के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 

मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी साउथ जोन विनीत जायसवाल ने कहा कि आरोपी युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी ने धन लूट लिया था और फिर शव को पेट्रोल से जला दिया था। हालाँकि, पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने