लखनऊ: प्लॉट के नाम पर दंपती ने की 37 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

आशियाना थाने में एक युवक ने दंपती पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है।

लखनऊ: प्लॉट के नाम पर दंपती ने की 37 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाने में एक युवक ने दंपती पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि दंपती ने हरदोई रोड स्थित बसंतकुज योजना में दो सौ वर्ग मीटर का प्लाट बेचने का झांसा देकर उसके 37 लाख रुपये हड़प लिए है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गयी है।

बताया जाता है कि आशियाना रेलनगर निवासी सुशील कुमार एलडीए की जमीन खरीदना चाहते थे। रिसेल के प्लॉट के लिए उन्होंने हरियाणा फरीदाबाद निवासी सुरेश कुमार अग्रवाल और उसकी पत्नी माया से सम्पर्क किया। जिन्हें बसंतकुंज योजना में प्लॉट संख्या 474 आवंटित हुआ थ।उनसे  37 लाख रुपये में प्लाट बात तय हुई।

फिर सुशील ने किस्तों में वर्ष 2019 से जून 2023 के मध्य रुपये आरोपियों के खाते में जमा कर दिया । जिसके बाद उन्हें रजिस्ट्री करने के लिए कहा गया । इसके बाद दम्पति ने कई बार कहने पर भी रजिस्ट्री नहीं की। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने एसीपी कैंट से मिल कर आशियाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने