लखनऊ: समिट बिल्डिंग में खून से लथपथ व्यक्ति का वीडियो वायरल,पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

विभूतिखंड थाना क्षेत्र की समिट बिल्डिंग का एक वाडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिओ में नशे में धुत खून से लथपथ व्यक्ति की एक फ्लोर की खिड़की के पास कुछ लोगों से कहा सुनी होते दिख रही है।

लखनऊ: समिट बिल्डिंग में खून से लथपथ व्यक्ति का वीडियो वायरल,पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र की समिट बिल्डिंग का एक वाडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिओ में नशे में धुत खून से लथपथ व्यक्ति की एक फ्लोर की खिड़की के पास कुछ लोगों से कहा सुनी होते दिख रही है। इसके बाद युवक खून से लथपथ दिखता है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

थाना क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग में एक लहूलुहान व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं। उक्त व्यक्ति लड़खड़ाते कदमों से जीनें की सीढ़ियों पर चढ़ते उतरते दिखाई देता है। इसके बाद एक खिड़की के पास जाता है और अंदर मौजूद लोगों से कुछ विवाद जैसा होना लग रहा है।

इसके बाद वह शीशे पर हाथ मारता है, जिससे हाथ लहूलुहान हो जाता है। इसके बाद वह नीचे आकर परिसर में लेट जाता है। इसके बाद एकाएक लोगों की भीड़ दिखती है और कुछ देर बाद पुलिस दिखाई देती। दरअसल ,यह पूरा वाकया रविवार रात करीब 9:30 बजे 13वें फ्लोर पर हुआ बताया जा रहा है ।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने कहते हैं कि घायल का नाम जीशान खान है, वह लखनऊ का ही रहने वाला है। नशे में उसने खिड़की पर हाथ मारा था ,इससे हाथ में चोट आई है। इस मामले में पूछताछ के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For moreलिए Membership Plan देखें|

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने