लखनऊ: सेवई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

आग बुझाने में फायर बिग्रेड की करीब 6 गाड़ियां लगी हुई थीं। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड चौकी के पास एक सेवई फैक्ट्री है। जिसमें गुरुवार की सुबह आग लग गयी ।

सेवई फैक्ट्री में लगी भीषण आग,  दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

Lucknow News Print / लखनऊ,। राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में आज सुबह एक सेवई बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आनन-फानन में फैक्ट्री के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश किये तब तक घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया।



बताया जाता है कि तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग टीम आग पर काबू पा सकी। आग बुझाने में फायर बिग्रेड की करीब 6 गाड़ियां लगी हुई थीं। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड चौकी के पास एक सेवई फैक्ट्री है। जिसमें गुरुवार की सुबह आग लग गयी । 



बताया जा रहा है फैक्ट्री के अन्दर घी और मैदा पाकर आग और तेज हो गई। आग लगने की सूचना फैक्ट्री के कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को दिए। उसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चौक, हजरतगंज और आलमबाग स्थित फायर स्टेशन से आग बुझाने के लिए गाड़ियां पहुंची थीं।


🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने