सीएम योगी और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप, ISI ने कथित ट्विटर आईडी से किया पोस्ट

यूपीएसटीएफ ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर, योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सीएम योगी और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप, ISI ने कथित ट्विटर आईडी से किया पोस्ट

  लखनऊ | यूपीएसटीएफ ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने अपनी सुरक्षा की चाहत में यह साजिश रची |

ऐसा करने के लिए, उसने अपने ही कर्मचारियों को एक धमकी भरा ईमेल भेजा। धमकी भरा ईमेल भेजने वालों की गिरफ्तारी के बाद भगोड़े देवेन्द्र तिवारी की तलाश की जा रही है। धमकी देने वाले दोनों आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है | एसटीएफ ने ताहर सिंह और ओम प्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया | दोनों आरोपी गोंडा के रहने वाले हैं |

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि दोनों आरोपी लखनऊ में रहते थे। उस कथित ट्विटर अकाउंट को ट्रैक करने के बाद जिसके जरिए इन लोगों ने धमकी दी थी, एसटीएफ उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब रही | दोनों आरोपियों ने जुबैर खान नामक कथित आईएसआई की ट्विटर आईडी (एक्स) पर धमकी दी। इसके अलावा आरोपी ने डीजीपी मुख्यालय के कंट्रोल नंबर पर भी धमकी दी।

धमकियाँ जारी करने में आईडी alamansariखान608@gmail.com और zubairkhanisi199@gmailcom का भी उपयोग किया गया था। यूपी एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को लखनऊ के विभूतिखंड इलाके से गिरफ्तार किया है |

यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने