इंस्टाग्राम पर "ज़हर खा लिया" पुलिस ने 10 मिनट के अंदर पहुँचकर जान बचाई

"मैंने ज़हर खा लिया..." प्रयागराज के एक युवक ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर की, मेटा ने अलर्ट भेज दिया और उत्तर प्रदेश पुलिस की तत्परता से एक जान बच गई।

इंस्टाग्राम पर "ज़हर खा लिया" पुलिस ने 10 मिनट के अंदर पहुँचकर  जान बचाई
  • मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस मौके पर पहुँची
  • आर्थिक तंगी से उपजे मानसिक अवसाद के चलते उसने यह उठाया कदम 
लखनऊ। "मैंने ज़हर खा लिया..." प्रयागराज के एक युवक ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर की, मेटा ने अलर्ट भेज दिया और उत्तर प्रदेश पुलिस की तत्परता से एक जान बच गई। कल रात लगभग 10:59 बजे, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय को मेटा के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सिस्टम से एक ईमेल अलर्ट प्राप्त हुआ। पोस्ट में प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाने के एक 33 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या के प्रयास का उल्लेख था।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशों के बाद, मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम ने मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रैक की और तुरंत प्रयागराज पुलिस को सूचित किया। मात्र 10 मिनट के भीतर, पुरामुफ्ती थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह अपनी टीम के साथ युवक के घर पहुँच गए। पूछताछ में पता चला कि युवक ने चूहे मारने की दवा खा ली थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे तुरंत सरकारी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन युवक की हालत सामान्य हो गई।

पूछताछ में उसने बताया कि वह शादियों में वेटर का काम करता था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण मानसिक अवसाद में आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने न केवल समय रहते युवक की जान बचाई, बल्कि उसे आत्महत्या के डर से उबरने में भी मदद की। उन्होंने न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि उसे काउंसलिंग भी दी और भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का वादा भी किया। परिवार ने उत्तर प्रदेश पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा कंपनी के बीच 2022 से एक विशेष सहयोग समझौता हुआ है, जिसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट भेजा जाता है। इस समझौते के तहत, उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1 जनवरी, 2023 से 31 जुलाई, 2025 के बीच कुल 1,195 लोगों की जान बचाई।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी लखनऊ का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें|

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने