लखनऊ: पार्किंग विवाद और ऑफिस में घुसकर महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार को लेकर मारपीट

राजधनी के महानगर थाने में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। प्रशिक्षण केंद्र संचालक अपने साथियों के साथ एक निजी समाचार चैनल के ऑफिस में घुसकर हंगामा करने लगा।


लखनऊ:  राजधनी के महानगर थाने में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। प्रशिक्षण केंद्र संचालक अपने साथियों के साथ एक निजी समाचार चैनल के ऑफिस में घुसकर हंगामा करने लगा। आरोप है कि उन्होंने चैनल के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और विरोध कर रही महिला कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की। अचानक हुई इस घटना से ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई।

झगड़ा पार्किंग विवाद को लेकर शुरू हुआ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदिरानगर स्थित हलवासिया बिल्डिंग निवासी कृष्ण कुमार एक चैनल चलाते हैं। शनिवार को वह बिल्डिंग के मालिक योगेंद्र और अपने साथी प्रशांत के साथ ऑफिस पहुंचे। इसी बीच, चैनल के ऑफिस के बाहर एक ट्रेनिंग छात्र से पार्किंग को लेकर बहस हो गई। मामला बढ़ता देख, ट्रेनिंग संचालक आशीष मौके पर पहुँचे।

कर्मचारियों पर हमला और स्टंप से हमले का प्रयास

आरोप है कि आशीष के आते ही उसने प्रशांत को धक्का देकर सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने करीब 15-20 लोगों को बुला लिया। उन्होंने प्रशांत को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच, एक युवक ने क्रिकेट का स्टंप उठाकर उस पर हमला करने की कोशिश की। 

पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि जब आसपास खड़े लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जबरन उनके फोन बंद करवा दिए। इसके बाद वे चैनल के वीडियो एडिटिंग रूम में घुस गए और महिला कर्मचारियों से बदसलूकी की।

 पूरे मामले की शिकायत महानगर थाने में दर्ज कराई गई है। महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी लखनऊ का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें|

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने