प्राथमिक विद्यालय सरने में सामाजिक सुरक्षा एवं समग्र विकास हेतु चौपाल का आयोजन


नियामतबाद/चंदौली:  संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर ग्राम पंचायत सरने विकास खंड नियामताबाद में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभाग के समन्वय से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं खासकर बच्चों व महिलाओं से संबंधित योजना जैसे मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना , श्रमिक पंजीकर, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जॉब कार्ड इत्यादि के लाभ की प्रक्रिया व आवेदन के क्रिया पर सभी को जानकारी देकर पात्र लाभार्थी को योजनाओं से जोड़ा गया।

मेगा कैम्प में विकास खण्ड नियामतबाद से VDO समाज कल्याण , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी , ग्राम प्रधान संतोष जी,,आशा, ANM, आँगनवाड़ी, विद्यालय परिसर से  प्रिंसिपल नीतू सिंह, सहायक शिक्षक नीलम तिवारी  ने सार्थक सहयोग करते हुए विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन किया। ग्राम प्रधान श्रीमान द्वारा बताया गया सरकार बाल श्रम बाल विवाह रोकथाम के लिए बच्चों सम्बन्धी योजनाएं चलाई जा रही जिससे कोई भी बच्चा श्रम न करे उसका विवाह न हो और वो अपनी शिक्षा पूर्ण करे।
साथ ही साथ बाल विवाह, बाल श्रम रोकथाम के लिए शपथ ग्रहण कराया गया।
इस दौरान सरने पंचायत के आसपास के पंचायत के लाभार्थी ने कैम्प के द्वारा सेवा ली जिसमें कुल 400 (ग्राम वासियो) लाभार्थियों ने मेगा कैम्प के द्वारा लाभ लिया जिसमें लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड ,  श्रम पंजीकरण, आधार कार्ड , राशन कार्ड, ई श्रम, आधार संसोधन किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओं के लिए अपना फॉर्म भरवाया मेगा कैम्प में महिलाओ को जागरूक किया और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। बाल विवाह शपथ ग्रहण कराया गया l

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 6307616730

और नया पुराने