लखनऊ में ठगों ने महिला समेत तीन के खाते से निकाले 1.71 लाख, पुलिस साइबर सेल की जांच शुरू

राजधानी में साइबर अपराधियों ने महिला समेत तीन के खाते से 1.71 लाख की रकम गायब कर दिए |

लखनऊ में ठगों ने महिला समेत तीन के खाते से निकाले 1.71 लाख, पुलिस साइबर सेल की जांच शुरू

लखनऊ / Lucknow News Print राजधानी में साइबर अपराधियों ने महिला समेत तीन के खाते से 1.71 लाख की रकम गायब कर दिए  । इसके बाद पीड़ितों ने कैंट और चिनहट थाने में इसकी लिखित तहरीर देते हुए आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल, साइबर क्राइम सेल यूनिट ने इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


बताया जाता है कि बहादूर शाह मार्ग, आर्मी एरिया कैंट निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने गत 11 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अनजान लड़की की कॉल आई। फोनकर्ता ने स्वंय को इश्योरेंस कंपनी की कर्मचारी बताते हुए उनके वाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेज दिया ।


 पीड़िता ने भरोसा कर लिंक खोला तो उनके खाते से 82,694 रुपये कट गए। इसके बाद पीड़ित ने कैट थाने में लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। जबकि कैंट के इब्राहिमपुर निलमथा निवासी आरती वर्मा ने गत 22 मई को शॉपिंग एप्लीकेशन की मदद से एक ऑर्डर किया था। इसी बीच उनके मोबाइल एक फोन आया । काल करने वाले ने भुगतान की बात कहकर उनके वाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा। 


जैसे ही पीड़िता ने लिंक खोला तो उसके खाते से दो मदों में कुल 24,841 रूपये कट गए। इसके बाद पीड़िता ने कैंट थाने में एक तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं चिनहट के आशीष नर्सरी निवासी कुंवर उत्तम सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 63999 रुपये निकाल लिए हैं ।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने