लखनऊ : घर बैठे कमाई का झांसा देकर विवाहिता से ठगे 20.24 लाख रुपए

साइबर अपराधियों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर एक विवाहिता से 20लाख 24 हजार रुपये ऐंठ लिए।

लखनऊ : घर बैठे कमाई का झांसा देकर विवाहिता से ठगे 20.24 लाख रुपए

👉ठगी की शिकार हुई पीड़िता ने गाजीपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया 

लखनऊ। राजधानी में साइबर ठगी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। साइबर अपराधियों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर एक विवाहिता से 20 लाख 24 हजार रुपये ऐंठ लिए। ठगी की शिकार हुई पीड़िता ने गाजीपुर थाने में लिखिततहरीर देकर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।


प्राची जायसवाल ने शारदा रेजीडेंसी नारायन नगर रविंद्रपल्ली की रहने वाली हैं।  उन्हें कुछ दिन पहले उनके वाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। इसके बाद अंजान नंबर से कॉल भी आई। फोनकर्ता ने अपनी पहचान ऐमफोसिस डिजिटल टीम की एचआर मैनेजर निशा बताई । इसके बाद निशा ने उन्हें टेलीग्राम एप्लीकेशन का लिंक देते हुए घर बैठे कमाई करने का झांसा दिया और कमीशन के तौर पर मोटी रकम दिए जाने का भी आश्वासन दिया। 


जालसाज के बहकावे में आकर प्राची ने टेलीग्राम एप्लीकेशन के माध्यम से कई मदों में कुल 20 लाख 24 हजार रुपये निवेश के तौर पर उसके बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया। बावजूद इसके प्राची को कमीशन भी नहीं मिला। 


फिर रूपया वापस मांगने पर जालसाजों ने उनका नंबर ब्लॉक  कर दिया। ठगे जाने पर पीड़िता ने गाजीपुर थाने में लिखित शिकायत देते हुए धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर क्राइस सेल यूनिट की मदद से तफ्तीश भी की जा रही है।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने