Ayodhya News : अनिश्चितकालीन धरना दे रहे भाकियू ने किया प्रदर्शन

 महंत परमहंस के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने के 19वें दिन आयोजित किसान महापंचायत ने उग्र रूप धारण कर लिया |

👉जिला प्रशासन का रवैया किसानों के प्रति ठीक नहीं: घनश्याम वर्मा

अयोध्या । भारतीय किसान यूनियन द्वारा 27 सूत्रीय किसान समस्याओं के समाधान व तपस्वी छावनी के महंत परमहंस के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 19वें दिन आयोजित किसान महापंचायत ने उग्र रूप धारण कर लिया जब समस्या सुनने कोई अधिकारी महापंचायत में नहीं पहुंचा  |

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के उदासीन रवैया को ध्यान में रखते हुए आयुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या से मिलकर समस्याओं के संबंध में वार्ता करना चाह रहे थे जिसके लिए जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी व किसान कमिश्नर आवास जा रहे थे कि रास्ते में नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर भारी पुलिस बल के साथ मिलते हैं  .

जहां भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता/ पदाधिकारियों ने रोड पर बैठकर रोड जाम करते हुए दोनों अधिकारियों से लंबी वार्ता की अधिकारियों द्वारा 10 दिन की मौका लेने और समस्या समाधान करने के आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी एक मुद्दा तपस्वी छावनी के महंत परमहंस के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने नकल देने पर ही आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की और पुनः धरना स्थल तिकोनिया पार्क पर पहुंचकर धरने देने लगे।  

ज्ञातव्य है कि 27 किसान समस्याओं के समाधान को लेकर तथा तपस्वी छावनी के महंत परमहंस के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर 25 मई 2023 से तिकोनिया पार्क अनिश्चितकालीन धरना चलाया जा रहा है अनिश्चितकालीन धरने के 19वे दिन धरना स्थल पर महापंचायत का ऐलान किया गया था|

पंचायत में 3:00 बजे तक किसी अधिकारी के ना आने पर आयुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या के घेराव का निर्णय लिया गया और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी व किसान प्रदर्शन करते हुए जुलूस की शक्ल में कमिश्नर आवास के लिए प्रस्थान किया रास्ते में नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर भाकियू कार्यकर्ताओं को रोककर लंबी वार्ता की भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी व किसान रोड पर बैठकर रोड जाम करते हुए अधिकारियों से लंबी वार्ता की |

 नगर मजिस्ट्रेट ने राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान 10 दिन में करने का सशक्त वायदा किया पुलिस से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु क्षेत्राधिकारी नगर ने समाधान का आश्वासन दिया परंतु भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता पदाधिकारी तपस्वी छावनी के महंत परमहंस के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करके नकल देने के जिद पर अड़े रहे और एफआईआर की नकल मिलने के बाद ही आंदोलन स्थगित करने की घोषणा किया खबर लिखने तक एफ आई आर की नकल आंदोलनकारियों को नहीं मिली थी और अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की रवैया किसानों के प्रति ठीक नहीं है  छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर महीनों पर धरना देना पड़ रहा है और जिला प्रशासन नींद में सो रहा है जिसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दूसरी तरफ हरियाणा प्रदेश में सूरजमुखी की एमएसपी मांग रहे किसानों पर की गई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व गिरफ्तारी की निंदा करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदय को 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया जिसमें गिरफ्तार भाकियू कार्यकर्ताओं को रिहा करने तथा लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों को दंडित करने तथा सूरजमुखी सहित सभी फसलों की एमएसपी  घोषित करने की मांग की गई इस मौके पर सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया।




Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने