शुरू हुआ ' संभव 3.0' अभियान, गर्भवती व बच्चों में करेंगे कुपोषण की रोकथाम

गर्भवती व बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिए जनपद में संभव 3.0 अभियान एक जून से शुरू हो चुका है। 

शुरू हुआ ' संभव 3.0' अभियान, गर्भवती व बच्चों में करेंगे कुपोषण की रोकथाम

वाराणसी।  व बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिए जनपद में संभव 3.0 अभियान एक जून से शुरू हो चुका है। विगत दो वर्षों से अभियान से प्राप्त सकारात्मक परिणाम व सफलता के आधार पर इस बार यह अभियान जून से लेकर सितंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत 'पोषण के 500 दिन' के रूप में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दिनेश कुमार सिंह ने दी।


 डीपीओ ने कहा - अति कुपोषित यानी सीवियर एक्यूट मालन्यूट्रीशन (सैम) एवं कुपोषित यानी मॉडरेट एक्यूट मालन्यूट्रीशन (मैम) से ग्रसित बच्चों के सुपोषण के लिए सभंव 3.0 अभियान शुरू किया गया है। गर्भवती और शिशु स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए यह अभियान चार माह तक चलेगा। अभियान के तहत समस्त आठ विकास खंडों व नगरीय विकास परियोजना में 30 सितंबर तक जिले के 3914 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण व स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 


उन्होंने बताया – वर्ष 2021 में संभव अभियान एक नवाचार के रूप में प्रारंभ किया गया था, जिसमें विशेष रूप से अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों का चिह्नांकन, उपचार व सामुदायिक स्तर पर उनके प्रबंधन के साथ कुपोषण की रोकथाम के लिए व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया गया था। इस बार संभव अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के साथ पहली तिमाही की गर्भवती का वजन व ऊंचाई मापेंगी। कुपोषित बच्चों व गर्भवती को चिन्हित कर उनकी चिकित्सकीय प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने