डिप्टी सीएम ने नौबतपुर स्थित निर्माणाधीन बाबा किनाराम मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य आज चन्दौली दौरे पर रहे, इसके दौरान नौबतपुर स्थित निर्माणाधीन बाबा किनाराम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया |

चंदौली | उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य आज चन्दौली दौरे पर रहे,इसके दौरान नौबतपुर स्थित निर्माणाधीन बाबा किनाराम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया |

उन्होंने वहां चल रहे कार्यों के विषय में कार्यदायी संस्था से पूछताछ कर प्रगति की जानकारी ली। संबंधित कार्यदाई एजेंसी के प्रतिनिधि एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण ढंग व समय से कार्य पूर्ण करा लिया जाए। कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। 

तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री द्वारा नवीन कृषि मंडी स्थित निर्माणाधीन मत्स्य मंडी का निरीक्षण किया गया। रु0 61.87 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन यह स्टेट ऑफ आर्ट होल सेल फिश मार्केट मत्स्य आयात निर्यात को बढ़ावा देने तथा चंदौली सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों में उत्पादित मछली का उचित मूल्य मत्स्य पालकों/व्यवसायियों को उपलब्ध होने, क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान मत्स्य पालकों की आय को बढ़ाने रोजगार सृजन मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने सामुद्रिक मत्स्य उत्पाद की उपलब्धता मत्स्य से संबंधित निवेश एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता के दृष्टिगत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत स्टेट आफ आर्ट होलसेल फिश मार्केट नवीन मंडी परिषद चंदौली में बनाई जा रही है। 

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि उक्त परियोजना जुलाई 2024 तक पूर्ण हो जाएगी। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराते हुए परियोजना को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मा0 विधायकगण चकिया  कैलाश आचार्य, पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल, सैयदराजा  सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिलाधिकारी  निखिल टी फुंडे,पुलिस अधीक्षक  अंकुर अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मत्स्य विभाग , संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने