अयोध्या: द्वारपूजा पर दूल्हा हुआ बेहोश, वधू पक्ष ने लौटा दी बारात

शादी समारोह में द्वारपूजा के समय दूल्हे के बेहोश होने के बाद वधू पक्ष के लोगों द्वारा शादी से साफ मना कर दिया गया। 

अयोध्या: द्वारपूजा पर दूल्हा हुआ बेहोश, वधू पक्ष ने लौटा दी बारात

अयोध्य। जनपद के थाना क्षेत्र के केवलापुर तकमीनगंज में सोमवार की रात को शादी समारोह में द्वारपूजा के समय दूल्हे के बेहोश होने के बाद वधू पक्ष के लोगों द्वारा शादी से साफ मना कर दिया गया। जिसके चलते बारात बैरंग लौट गई।


केवलापुर तकमीनगंज के ग्राम प्रधान राम शंकर यादव ने बताया राम सुमेर निषाद उर्फ़ मतोले निषाद की लड़की की शादी सुल्तानपुर जनपद के कटघरा गांव निवासी मनोज कुमार के लड़के से तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बारात भी आई थी। लड़की पक्ष ने सेवा सत्कार भी खूब किया। 


तभी द्वारपूजा के समय दूल्हे बेहोश हो गया ,तब लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि दूल्हे को बीमारी पहले से थी जिसे वर पक्ष के लोगों ने उसे छिपाया। दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों के द्वारा काफी मान मनौव्वल के बाद भी बात नही बन पायी । जिससे बारात रात में ही वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है।


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने