सैयदराजा विधायक ने बीजेपी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा धानापुर ब्लाक में बीजेपी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनता को सुशासन से लेकर अन्य उपलब्धियो के बारे में जानकारी प्राप्त कराई।

सैयदराजा विधायक ने बीजेपी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां

 चन्दौली । सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा धानापुर ब्लाक में बीजेपी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनता को सुशासन से लेकर अन्य उपलब्धियो के बारे में जानकारी प्राप्त कराई। पूरे भारत में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का गठन हुआ है तब से देश आए दिन नए-नए उपलब्धियां हासिल कर रहा है। 


इसी कड़ी में मोदी सरकार के देश में 9 वर्ष पूर्ण होने पर जन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याणकारी योजनाओं से भारत वासियों को मिलने वाले लाभ को उनके बीच शीर्ष नेतृत्व के माध्यम से बताया जा रहा है। इसी क्रम में सैयद राजा विधायक सुशील सिंह द्वारा धानापुर ब्लाक में एक कार्यक्रम आयोजित की गई। अपने संबोधन में विधायक सुशील सिंह ने बताया कि जब से देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई है तब से विकास की झरिया बह रही है। इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है क्योंकि इन लोगों द्वारा किए गए सारे कार्य अतुलनीय है।


 मोदी सरकार और योगी सरकार के सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की जनता के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं  प्रशस्त किए गए हैं कि अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश कहलाने जाने लगा है। किसी के साथ मंच पर उपस्थित वक्ताओं द्वारा सरकार की विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इससे पूर्व आयोजन कर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम सैयद राजा विधायक सुशील सिंह का माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

 



Harvansh Purvanchali

Author Profile: मैं Harvansh Purvanchali, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 9453723606/Call - +91-6393593776

और नया पुराने