मृत सिपाही राजेश यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात डंपर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी |
गौतमबुद्ध नगर। जिले में एक डंपर के चपेट में आने से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि राजेश कुमार जनपद के पुलिस लाइन इलाके में उप- निरीक्षक (हेड कांस्टेबल प्रोन्नत) पद पर तैनात हैं, वे लखनऊ से लौट रहे थे।
जब वह थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात डंपर चालक ने तेजी और बड़ी लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
श्री सिंह अनुसार इस हादसे में राजेश कुमार की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि राजेश के पुत्र सुमित कुमार ने थाना नॉलेज पार्क में इस संबंध में मामला दर्ज कराया और पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।