Bike Passion Plus : पुरानी पैशन प्लस अब नए अंदाज में उपलब्ध

रस्तोगी आटो मोबाइल पर मंगलवार को पुरानी पैशन प्लस 100 सीसी को नए अंदाज में लांच किया गया |

रस्तोगी आटोमोबाइल कमालपुर पर नए पैशन प्लस को लांच करते यूबीआई मैनेजर रविभूषण।

कमालपुर , चन्दौली । रस्तोगी आटो मोबाइल पर मंगलवार को पुरानी पैशन प्लस 100 सीसी को नए अंदाज में लांच किया गया।यूबीआई मैनेजर रविभूषण ने पैशन प्लस का फीता काटकर बाइक को ग्राहकों के लिए समर्पित किया।

नए पैशन प्लस को देखने के लिए ग्राहकों की काफी भीड़ जुटी रही। प्रितेश रस्तोगी ने बताया कि फिर वही पुरानी पैशन प्लस को नए लुक के साथ कम्पनी ने पेश किया है।इस नए पुरानी पैशन प्लस को 100 सीसी में लाया गया है। इसमें ट्यूबलेस टायर, डिजिटल मीटर, मोबाइल चार्जिंग स्पॉट दिया गया है।यह लीटर पेट्रोल में 80 किलोमीटर तक जा सकती है।

इसमें कुल तीन रंग में लाल,काला व नीला उपलब्ध है।नए लुक का पैशन प्लस काफी बेहतरीन डिजाइन व शानदार अंदाज में बनाया गया है।जो देखते ही देखते बाइक पर मन भा जाएगा।कम्पनी की सोच है कि इस नए लुक के पैशन प्लस को ज्यादसे ज्यादा लोगों को उपलब्ध कराया जा सके।

इस मौके पर चंदन सोनकर, धीरज सिंह, मिथिलेश गुप्ता, इंद्रजीत, रणधीर यादव, लोकपति मिश्रा, आनंद रस्तोगी, चंचल अग्रहरि, मिथिलेश कुमार आदि रहे।


Harvansh Purvanchali

Author Profile: मैं Harvansh Purvanchali, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91- 8543805467/ 9453723606/Call - +91-6393593776

और नया पुराने