क्या साक्षी मालिक और बजरंग पुनिया पहलवानों के प्रदर्शन से हो रहे है अलग ?

साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने अपने बयान में कहा कि आंदोलन खत्म होने की खबरें सरासर झूठ है। ये आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। 

क्या साक्षी मालिक और बजरंग पुनिया पहलवानों के प्रदर्शन से हो रहे है अलग ?
क्या साक्षी मालिक और बजरंग पुनिया पहलवानों के प्रदर्शन से हो रहे है अलग ? 

लखनऊ। पहलवानों के धरना प्रदर्शन खत्म होने की एक अफवाह या सच्चाई है मगर इन खबरों से पूता माहौल गर्म हो गया है। मामला यह बताया जा रहा है कि पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने अपनी रेलवे वाली नौकरी फिर से ज्वाइन करने की बात सामने आ रही है। 


इसके बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि सांसद के लगे आरोपों को लेकर चला आ रहा आंदोलन अब खत्म कर दिया जाएगा।जबकि इस मामले में लेकर साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने अपने बयान में कहा कि आंदोलन खत्म होने की खबरें सरासर झूठ है। ये आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। 


पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने सोमवार (5 जून) को बताया कि उन्होंने भारतीय रेलवे की अपनी नौकरी फिर से ज्वाइन कर ली है। जिसके बाद से ये समझा जाने लगा कि शायद बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने इस धरने से खुद को अलग कर लिए हैं। 


लेकिन, इस खबर के बाद ही पहलवान पुनिया ने ट्वीट करके कहा, “आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफवाह हैं। ये खबरें हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने