क्राइम खबर : झाड़ियों में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका

भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर एक ब्रिक फील्ड के निकट रोड के किनारे झाड़ियों में एक करीब 30 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई |

क्राइम खबर  : झाड़ियों में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका

बाराबंकी/ डेहरी टाइम्स । जनपद के कोतवाली क्षेत्र में भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर एक ब्रिक फील्ड के निकट रोड के किनारे झाड़ियों में एक करीब 30 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई गयी है।

 

बताया जाता है कि जनपद के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर भानपुर कोठी गांवके एक भट्टे के पास नहर किनारे सुरेश के खेत के बगल में एक झाड़ी में एक महिला का शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना होते ही जंगल की आग की तरह फैल गई और आसपास के लोग जुट गए। महिला लगभग 30 साल की होगी। शव को देखने के लिए भारी संख्या में इलाके जुटी भीड़ ने भी शव की पहचान नहीं कर सकी। 


सीओ हर्षित सिंह चौहान, कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी मय आला फोर्स  घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे से लेकर पीएम हाउस भेजा दिया। महिल के शव को देखने से यह प्रतीत होता है की दस से पंद्रह दिन पहले किसी ने हत्या कर शव को झाड़ियों में छिपा दिया। वहीं महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की भी आशंका जताई गयी है।




Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने