वाह रे ! राजधानी पुलिस , शोहदों से तंग आकर छात्रा ने छोड़ दिया कोचिंग ,थाने में एफआईआर को जाना पड़ा अदालत

इस सम्बन्ध में उसने चिनहट थाने में लिखित शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंततः थक हारकर उसे कोर्ट में अर्जी दायर करनी पड़ी । 

वाह रे ! राजधानी पुलिस , शोहदों से तंग आकर छात्रा ने छोड़ दिया कोचिंग ,थाने में एफआईआर को जाना पड़ा अदालत

लखनऊ / Lucknow News Print | राजधानी के चिनहट थाना अन्तर्गत शोहदों के डर से एक छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। छात्रा का कहना है कि घर से निकले वक्त शोहदे उसका पीछा करते हैं और सरेराह अश्लील फब्तियां कस छेड़खानी भी करते हैं। 


इस सम्बन्ध में उसने चिनहट थाने में लिखित शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंततः थक हारकर उसे कोर्ट में अर्जी दायर करनी पड़ी । हालांकि , कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार शोहदों के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


बताया जाता है की यह युवती हरदासी खेड़ा गांव की रहने वाली है और इंटरमीडिएट की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि मडवा रसूलपुर निवासी आशीष, हरदासी खेडा के रहने वाले मोहित, डिगडिगा के लवकुश और गड़वा रसूलपुर के रहने वाले संजय ने उसका जीना दुश्वार कर दिया। आरोपित आए दिन घर में घुसकर परिजनों को उनकी बेटियों को अगवा करने की धमकी भी देते रहते हैं।


पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी उसने आरोपितों के खिलाफ चिनहट थाने में एक तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपितों को थाने बुलाकर छोड़ दिया। छात्रा ने यह भी बताया कि आरोपित आए दिन उस पर ऐसिड फेंकने की धमकी भी देते रहे हैं और कोचिंग जाते समय आरोपित सरेराह छेड़खानी करने लगते हैं। शोहदों की डर से पीड़िता ने कोचिंग जाना छोड़ दिया।


इस सम्बन्ध में छात्रा के परिजनों ने चिनहट थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद लाचार होकर छात्रा ने कोर्ट में अर्जी दायर की। तब कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को चिनहट पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 


इधर, चिनहट थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के मुताबिक, मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है की पुलिस ने क्यों नहीं मुकदमा दर्ज किया ? सीएम योगी को इसके लिए दोषी अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।  


Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने