सआदतगंज कोतवाली में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ गर्भपात का आरोप लगाया ,मुकदमा दर्ज

सआदतगंज कोतवाली में एक विवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष के खिलाफ गर्भपात का आरोप लगाया है| इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

लखनऊ | राजधानी के सआदतगंज कोतवाली में एक विवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष के खिलाफ गर्भपात का आरोप लगाया है| इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वजीरबाग निवासी आरफा नाज के मुताबिक साल 2015 में उसका निकाह करीमगंज के रहने वाले राशिद अली के साथ हुआ था। सुसराल में दहेज की मांग को लेकर उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था।


पीड़िता ने इसी दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया। जब वह दोबारा गर्भवती हुई तो शौहर राशिद अली ने मां जरीना परवीन और बहन फहमीना के संग मिलकर उसको गर्भपात की दवाई खिला दिया गया। जिससे उसकी हालत बहुत बिगड़ गई। विरोध किए जाने पर आरोपितों ने उसे मायके छोड़ दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अंजनी मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। और साथ ही जांच-पड़ताल कर रही है।

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने