लखनऊ क्राइम : ISI के लिये काम करने वाले Two Agent को Mumbai से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिये काम करने वाले दो एजेंटों को मुबंई में धर दबोचा है।

लखनऊ क्राइम  : ISI के लिये काम करने वाले Two Agent को Mumbai से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


लखनऊ | उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (Anti Terrorism Squad) ने  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिये काम करने वाले दो एजेंटों को मुबंई में धर दबोचा है।


यहां एटीएस के सूत्रों ने बताया कि पिछली 16 जुलाई को गोंडा से गिरफ्तार हुए आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस से मिली जानकारी के बाद एटीएस की एक टीम मुबंई पहुंची थी। जहां उसने जोगेश्वरी ईस्ट निवासी अरमान अली (65) और मोहम्मद सलमान (25) को गिरफ्तार कर लिया है । 


इन दोनो को ट्रांजिट रिमांड में लाकर कल मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और फिर उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस तरह यूपी पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (Anti Terrorism Squad) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिये काम करने वाले दो एजेंटों को मुबंई में पकड़ कर हवालात में डाल दिया है।

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने