पत्रकार को धमकाने के मामले में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज

कथित समाचार प्रकाशित करने को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग एवं धमकी देने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू के विरुद्ध धानापुर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

फोटो : धानापुर शहीद पार्क में धरना पर बैठे पत्रकार गण।

👉यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने पूर्व विधायक को कोसा और उनके कृत्य की निंदा किया
 
👉समाचार सम्प्रेषण करना पत्रकार का मौलिक अधिकार, इसका अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं : दीपक सिंह

चंदौली। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के जिला मंत्री अबुल कैश डब्बल को वाट्सएप ग्रुप में कथित समाचार प्रकाशित करने को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग एवं धमकी देने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू के विरुद्ध धानापुर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

 इस मामले को लेकर उपजा के बैनर तले पत्रकार गुरुवार की शाम 6 बजे से 9 बजे तक धानापुर शहीद पार्क में धरने पर बैठे थे। जहां पहुंचकर भी पूर्व विधायक ने न केवल पत्रकारों को अर्दब में लेने की कोशिश की, बल्कि पत्रकारों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दिए। जिसके बाद बात और बिगड़ गई। और पत्रकार एफआईआर दर्ज कराने को लेकर अड़ गए।

दरअसल यह मामला धानापुर न्यूज नाम के एक वाट्सएप ग्रुप में पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू द्वारा शुरू की जा रही गंगा कटान को लेकर पदयात्रा को लेकर प्रकाशित एक खबर के बाद सपा नेता आपे से बाहर हो गए। उन्होंने पत्रकार को न केवल ऑडियो मैसेज भेजकर धमकी दी। बल्कि पत्रकारों के भी विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर आग में घी डाल दिया। जिसके बाद पत्रकारों का गुस्सा भड़क गया। और पत्रकार पूर्व विधायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने तक धरना जारी रखने पर अड़ गए। जिसके उपरांत पुलिस ने आरोपित पूर्व विधायक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर पत्रकारों का धरना समाप्त कराया।

 यहां हुई सभा मे उपजा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि समाचार सम्प्रेषण करना पत्रकार का मौलिक अधिकार है। प्रत्येक दशा में इसका अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पूर्व विधायक के पत्रकार को धमकी देने के मामले की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।

 इस मौके पर उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, तहसील अध्यक्ष चंद्रजीत पटेल, जिला संगठन मंत्री न्याज अहमद खान, पुनवासी यादव, राहुल मिश्रा, फरीदुद्दीन, अबुल कैश खां डब्बल, सोनू पांडेय,मोहम्मद इनाम, अजय सिंह राजपूत, विष्णुवर्मा, अमित कुमार, अखिलेश कुमार, अलीम हाशमी, नीरज अग्रहरि, कृष्णा गुप्ता, शंकर प्रसाद गुप्ता, प्रभात सिंह, संजय दिनकर, रमेश कुमार, उमाकांत आदि अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे। अध्यक्षता चंद्रजीत पटेल एवं संचालन पं. गोविंद उपाध्याय ने किया।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी लखनऊ का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें|

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने