पार्टी के दायित्वों का ईमानदारी से करूंगा निर्वहन : पवन प्रजापति

समाजसेवी पवन कुमार प्रजापति उर्फ पहाड़ी निवासी महुंजी शनिवार को 20 वाहनों से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वाराणसी सर्किट हाउस में निषाद पार्टी का सदस्यता लिया।

सर्किट हाउस वाराणसी में समाजसेवी पवन प्रजापति उर्फ पहाड़ी को पार्टी का सदस्य बनाते निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ड़ा0 संजय निषाद।

वाराणसी / धीना, चंदौली । समाजसेवी पवन कुमार प्रजापति उर्फ पहाड़ी निवासी महुंजी शनिवार को 20 वाहनों से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ वाराणसी सर्किट हाउस में निषाद पार्टी का सदस्यता लिया।मौके पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट ड़ा0 संजय निषाद ने पवन प्रजापति को सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी के नीतियों को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

समाजसेवी पवन कुमार प्रजापति उर्फ पहाड़ी ने कहा कि निषाद पार्टी गरीबों व मजलूमों को साथ लेकर चलती है।पार्टी की सोच है कि गरीबों व असहाय लोगों को उनका हक दिलवाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए।

आज निषाद पार्टी प्रदेश सरकार से मिलकर विकास को नया आयाम दे रहा है।पार्टी की नीतियों व सोच को देखते हुए आज सैकड़ों सहयोगियों के साथ सदस्यता ग्रहण किया है।आने वाले समय में पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।ताकि पार्टी को मजबूत व सशक्त बनाने में सहयोग किया जा सके।

आज निषाद पार्टी ने सदस्यता देकर मेरे पर जो भरोसा किया है।उस भरोसे को बनाए रखना मेरी पूरी जिम्मेदारी होगी।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन सिंह मंटू, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, शिवकुमारी, अछैवर पासवान, उदयनारायण सिंह, कृष्णानंद सिंह, राजकुंवर बिन्द, शंकर बिन्द, छांगुर निषाद, सुखराम गोंड, राधेश्याम राम, द्वारिका निषाद, रामलाल राम, पंकज निषाद आदि रहे।

यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने