चंदौली की श्रेया गुप्ता बनी एसडीएम, नगरवासियों ने ढ़ोल नगाड़े से किया स्वागत

श्रेया कुमारी बीपीएससी 67वीं परीक्षा में 111वें रैंक पर उत्तीर्ण होने के बाद एसडीएम पद पर चयनित होकर चंदौली, पीडीडीयू अलीनगर घर पहुंचने पर लोग ढ़ोल-नगाड़े के साथ पुष्प-मालाओं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं देने घर पहुँचे।


Lucknow | पूर्वांचल के चंदौली जनपद के अलीनगर निवासी लल्लू प्रसाद व इंदु गुप्ता के पुत्री श्रेया कुमारी बीपीएससी 67वीं परीक्षा में 111वें रैंक पर उत्तीर्ण होने के बाद एसडीएम पद पर चयनित हो कर पीडीडीयू अलीनगर घर आने के बाद नगरवासियों ने ढ़ोल-नगाड़े के साथ पुष्प-मालाओं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं देने घर पहुँचे।

स्टेशन आने पर परिवार के साथ पहुँचे मामा कृष्णा गुप्ता ने अपनी भांजी को स्टेशन पर सैल्यूट करते हुए बधाई दी तो बड़े मामा ओमप्रकाश ने भांजी के सफलता पर लोगों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

घर आने पर माता-पिता व नानी ने सर्वप्रथम श्रेया को आरती दिखाकर घर में प्रवेश कराया तत्पश्चात मामी, मौसी,भाभियों ने भी माल्यार्पण करके आरती दिखाते हुए एसडीएम बनने की बधाई दी तो भाई निखिल राज ने बहन की सफलता पर बहन को गले लगाते हुए जीत के बधाई दी। इस अवसर पर तौफीक अहमद, रोहित, राधेरमण, निशांत, श्वेतांक, मुश्कान, कुमार नन्दजी इत्यादि उपस्थित रहे।

यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने