शोहदे ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

छात्रा का आरोप है कि शोहदा उससे दोस्ती कर निकाह करने का दबाव डाल  रहा था। इंकार करने परआरोपित ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी थी ।

शोहदे ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

लखनऊ |  राजधानी के अलीगंज थाने में हाईस्कूल की छात्रा ने एक शोहदे के खिलाफ लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि शोहदा उससे दोस्ती कर निकाह करने का दबाव डाल  रहा था। इंकार करने परआरोपित ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी थी । वहीं दूसरी ओर पीजीआई थाने में पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराया है।

अलीगंज प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के मुताबिक, त्रिवेणीनगर की रहने वाली पीड़िता हाईस्कूल की छात्रा है। उसने इंटरमीडिएट के छात्र सैय्यद सिजान के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा का यह आरोप है कि पहले सैय्यद सिजान उससे दोस्ती करने का दबान बनाता रहा, लेकिन छात्रा उसे नजर अंदाज करती रही। कुछ समय बात आरोपित सरेराह छेड़खानी भी करने लगा। विरोध किए जाने पर आरोपित दोस्ती कर निकाह किए जाने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर आरोपित उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए भाग गया । 

वहीं, दूसरी ओर पीजीआई की रहने वाली एक महिला ने बताया कि मंगलवार को जब वह घर पर सो रही थी। उसका पड़ोसी इरफान दबे पांव उसके कमरे में घुस आया। उसे अकेला पाकर आरोपित जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध किए जाने पर आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र होने लगे। तब आरोपित वहां से भाग गया । पीजीआई प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी गयी है।

यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने