लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे बाद व्रती महिलाओं ने खोला व्रत

आज राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण झूला मैदान स्थित छठ घाट पर आज सुबह व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ महापर्व के व्रत का समापन कर दी ।

लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे बाद व्रती महिलाओं ने खोला व्रत

छठ पूजा / लखनऊ न्यूज प्रिंट 
 
लखनऊ। देश भर में लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। आज राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण झूला मैदान स्थित छठ घाट पर आज सुबह व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ महापर्व के व्रत का समापन कर दी ।

 व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उनकी और मां छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना किया गया । इसके बाद व्रतियों ने अपने 36 घंटे के व्रत का पारण भी की ।

छठ महापर्व की शुरुआत 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ प्रारम्भ हुआ । इसके बाद 18 नवंबर को खरना, 19 नवंबर यानी कि कल शाम व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य भगवान को पहला अर्घ्य दिया गया । वहीं आज सुबह उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने इस छठ का व्रत संपन्न की।


छठ घाट पर भोर से ही व्रती महिलाओं ने गोमती नदी में खड़े होकर भगवान सूर्य देव के उगने का इंतजार करती रहीं । जैसे ही भगवान सूर्य देव के उगे व्रतियों ने उन्हें दूध में जल मिलाकर अर्घ्य देने के बाद सूर्य देव और छठी मईया की पूजा अर्चना करने लगी | 


इस दौरान व्रती महिलाओं ने टोकरी में फल, ठेकुआ, पुष्प आदि सजाकर सूर्यदेव की उपासना किया और चारों दिशाओं में घूमकर सूर्य भगवान को नमन भी की । इसके बाद उगते हुए सूर्य की ओर मुख करके सूर्य मंत्र का जाप करते हुए उन्हें अर्घ्य दिया गया ।


बता दें कि अर्घ्य देने के बात कई व्रती महिलाओं ने घाट पर गुड़, अदरक और पानी से अपने व्रत का पारण किया। वहीं कुछ महिलाओं ने घर जाकर पारण किया | 

व्रती महिलाओं ने कहा कि हर साल  इस पर्व को लेकर उनको काफी ज्यादा उत्साह रहता है।  इस पर्व का काफी महत्व है। जो भी छठ मईया से मनोकामना की जाती है वह अवश्य पूरी होती है। उन्होंने बताया कि आज सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन हो गया। घर जाने के बाद उड़द की दाल, चावल, चढ़ाई गई सब्जियों से प्रसाद बनाया जायेगा है। 


इधर,अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि छठ महापर्व सकुशल ढंग से संपन्न हो गया है। उन्होंने छठ पर्व के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए यूपी की योगी सरकार, जिला प्रशासन लखनऊ, नगर निगम, पुलिस और एलडीए के प्रति आभार जताया। वहीं व्रतियों की मांग पर उन्होंने घाट के विस्तार को लेकर सरकार से इस पर वार्ता करेंगे।

यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने