लखनऊ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, आईआईटी छात्रा से रेप मामले में मांगा न्याय

बीएचयू आईआईटी की छात्रा से रेप की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन हुआ | 

लखनऊ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, आईआईटी छात्रा से रेप मामले में मांगा न्याय
लखनऊ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, आईआईटी छात्रा से रेप मामले में मांगा न्याय

लखनऊ | बीएचयू आईआईटी की छात्रा से रेप की घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आज राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया गया | जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया | 

हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया |  इस बीच कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की|  इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांग को लेकर राज्यपाल के लिए से जिलाधिकारी के माध्यम से  एडीसीपी को ज्ञापन सौंपा| 

उल्लेखनीय हो  कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीएचयू आईआईटी घटना के विरोध में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था | 

 इसी सिलसिले में बुधवार को प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर महिला कार्यकर्ताओं के साथ कई कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया | 

इसके बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में यूपी महिला कांग्रेस की तमाम कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने के लिए निकलीं|  इस मौके पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीला मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष विभा त्रिपाठी, सचिव अनामिका यादव, सुषमा मिश्रा, महताब जायसी, रितु अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। उपस्थित थे। . मैं मौजूद था. , उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, नारे लगाए और बीएचयू आईआईटी घटना का विरोध किया.

इस मौके पर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा महिलाओं का अपमान करती है |  बीएचयू आईआईटी की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों पर भाजपा सरकार कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। क्योंकि सभी आरोपी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं|  उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं और आज महिलाओं को बलात्कारियों या भाजपा कार्यकर्ता नेताओं से बचाना होगा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए आंदोलन करती रहेगी | 

यूपी की राजधानी का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |

Harvansh Patel

Author Profile: मैं हरवंश पटेल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं मूल रूप से चंदौली, पूर्वांचल का निवासी एक स्वतंत्र पत्रकार, ब्लॉगर और डिजिटल मीडिया लेखक हूं। मैं Purvanchal News Print का संस्थापक एवं मुख्य लेखक हूं। इसके अलावा Lucknow News Print, Bihar News Print, Chandauli News Print, Purvanchal Politics, Purvanchal Crime, Ayodhya News Print और Electric Vehicles Junction जैसे कई न्यूज व ब्लॉग प्लेटफॉर्म संचालित करता हूं। मेरे लेख मुख्य रूप से पूर्वांचल की राजनीति, विकास, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर आधारित होते हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता और गहन रिसर्च मेरी लेखन शैली की पहचान है। यदि आप किसी विषय पर सुझाव, समाचार, विज्ञापन या मीडिया सहयोग के लिए संपर्क करना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। Whatsapp: +91-8543805467 Call: +91-6307616730

और नया पुराने