राज्य सचिवालय के लिए आम चुनाव संपन्न

विधान भवन एवं उत्तर प्रदेश सचिवालय की सुरक्षा हेतु गठित विधान भवन रक्षक संघ उत्तर प्रदेश सचिवालय का आम चुनाव विधान भवन में संपन्न हुआ।

राज्य सचिवालय के लिए आम चुनाव संपन्न

  • महामंत्री अशोक कुमार यादव समेत सात प्रत्याशी निर्विरोध हुए निर्वाचित
लखनऊ: विधान भवन एवं उत्तर प्रदेश सचिवालय की सुरक्षा हेतु गठित विधान भवन रक्षक संघ उत्तर प्रदेश सचिवालय का आम चुनाव विधान भवन में संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद असलम ने बताया कि इस चुनाव में महामंत्री, उपाध्यक्ष, उपमंत्री, प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं उपकोषाध्यक्ष पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए।

बताया गया कि प्रत्येक दो वर्ष में होने वाले विधान भवन रक्षक संघ उत्तर प्रदेश सचिवालय चुनाव में सुरक्षा सचिवालय एवं अग्निशमन सचिवालय के लिए 223 मतदाताओं में से 214 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 20 पदों के लिए 26 प्रत्याशियों ने भाग लिया, जिसमें अध्यक्ष जागेश्वर दयाल, उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ तिवारी, महामंत्री अशोक कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, उपमंत्री, प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री, उपकोषाध्यक्ष, संचार एवं ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य विजयी हुए।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय यूपी की राजधानी लखनऊ का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट लखनऊ न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें|

Harvansh Patel

AUTHOR PROFILE: मैं " हरवंश पटेल " उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ / मूल निवासी चंदौली (पूर्वांचल) में रहने वाले एक अनुभवी ब्लॉगर और स्वतंत्र पत्रकार हूं. पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट "(https://www.purvanchalnewsprint.co.in/) के संस्थापक और मुख्य लेखक हैं। उन ब्लॉगों में आधा दर्जन से अधिक न्यूज पोर्टल Bihar News Print, ELECTRIC VEHICLES JUNCTION,Lucknow News Print,Purvanchal Crime,PURVANCHAL POLITICS, AYODHYA NEWS PRINTआदि भी शामिल है। मेरे लेख ब्लॉग विषय से सम्वन्धित और खासकर पूर्वांचल की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होते हैं। मेरा लक्ष्य पूर्वांचल की आवाज़ को व्यापक स्तर पर पहुँचाना और क्षेत्रीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। मेरे लेख गहन शोध और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अगर आप पूर्वांचल व अन्य जगहों से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं । आप पाठक हैं या विज्ञापनदाता अथवा पत्रकार हैं, यदि मेरे साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप का बार-बार स्वागत है,मुझसे संपर्क करें। Whatsapp :- +91- 8543805467 / Call - +91- 6307616730.

और नया पुराने